अल्मोड़ा/ जिले में दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं
ले रहे हैं। जिले में दुष्कर्म के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। अब जिले के थाना लमगड़ा क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी व्यक्ति पीड़िता के गांव का ही निवासी है।
परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया आरोपी नाबालिग के साथ लम्बे वक्त से दुष्कर्म कर रहा था और नाबालिग आरोपी के डर से चुप रही। कुछ दिन पहले नाबालिग के पेट दर्द हुआ जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए तो उनके पावों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने बताया नाबालिग गर्भवती है।
जिसके बाद नाबालिग ने पूरी बात बताई और आरोपी के डर से ये बात किसी को न बताने की बात कही। अब नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।