भिकियासैंण, रामगंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में बरकिंट के पास रामगंगा नदी में एक युवक का शव मिलने सनसनी फेल गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी में एक शव तैरता देख इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी।

मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को नदी से निकाला। उसकी पहचान राजपुर कला, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी अंकित कुमार (19) पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई। कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि युवक अपने साथी के साथ क्षेत्र में खच्चरों से सामान ढोने का काम करता था। उसका साथी इन दिनों अपने घर गया है। वह बीते बृहस्पतिवार से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली/ थराली-देवाल खस्ताहाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने के बजाय लोनिवि टल्लीया लगाकर कर रहा है इतिश्री।

नदी किनारे उसके कपड़े और मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया नदी में नहाते समय वह डूब गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *