शर्मनाक हरकत>>>थराली में सीएसडी कैंटीन में तैनात सेना के हवलदार की नाबालिग से छेड़छाड़ पुलिस ने किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

थराली/ नगर पंचायत क्षेत्र थराली में आर्मी की सीएसडी कैंटीन में तैनात एक हवलदार पर नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को बिना वक्त गंवाए हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से नगर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा सांसद व विधायक पर लोगों ने किया जबरदस्त हमला सांसद हुए लहूलुहान।

रविवार को सामने आए इस मामले में आसाम रेजीमेंट के हवलदार रविंद्र कुमार नाथ जो कि थराली स्थित राड़ीबगड़ आर्मी सीएसडी कैंटीन में तैनात है उस पर पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगा है।
पीड़ित की मां के मुताबिक दोपहर में उनकी बेटी अपने कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर गई थी। इसी बीच हवलदार ने बहला-फुसलाकर उसे कैंटीन के अंदर बुलाया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। किसी तरह नाबालिग ने खुद को छुड़ाया और घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने थराली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम विभाग का पूर्वानुमान 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि रविवार के दिन कैंटीन बंद रहती है इसके बावजूद हवलदार ने उसे खोला और यह शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। थराली थाना पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट और धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।घटना के बाद नगर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी हवलदार रविंद्र कुमार नाथ (आसाम रेजीमेंट)
जगह सीएसडी कैंटीन राड़ीबगड़, थराली (चमोली)

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड़ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।

आरोप– नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास

धाराए– आईपीसी की धारा 354 व पौसको एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

स्थिति– आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी

सोशल मीडिया पर भी उबाल

घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया है। कई यूजर्स ने लिखा कि सेना जैसे अनुशासित विभाग में इस तरह का अमानवीय कृत्य शर्मनाक है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *