रुद्रप्रयाग/ मौसम के बदले मिजाज के बाद बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड में आज शीतकाल का पहला हिमपात हुआ है बदरीनाथ और केदारनाथ में बिगड़े मौसम के बाद केदारनाथ धाम में आज मौसम का पहला हिमपात हुआ है जिसे देखकर श्रधालु काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यहां लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं का अभी भी जाना लगातार जारी है उधर बदरीनाथ धाम में आज फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने बाबा बदरी विशाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। केदारनाथ धाम में मौसम की पहली बर्फबारी बदरीनाथ में मौसम बदला लेकिन अभी बारिश नही है वही केदारनाथ में बर्फबारी जारी है।
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत
दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सुपर स्टार का स्वागत किया और उन्हें बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया। तमिल फिल्मस्टार रजनीकांत हर साल उत्तराखंड पवित्र तीर्थों में दर्शन करने के लिए आते हैं।