एनटीपीसी ने जिला अस्पताल गोपेश्वर को उपलब्ध कराई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनटीपीसी द्वारा जिला अस्पताल गोपेश्वर को अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ में हुई शीतकाल की पहली बर्फबारी घाटी में शूरू हुई कड़ाके की ठंड, बद्रीनाथ धाम आशीर्वाद लेने पहुंचे तमिल फिल्मस्टार रजनीकांत।

इस एम्बुलेंस का उद्घाटन जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर महाप्रबंधक(एच आर) एनटीपीसी राजेश बोईपाई, उप महाप्रबंधक एनटीपीसी डीएस गबरियाल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक हरकत>>>थराली में सीएसडी कैंटीन में तैनात सेना के हवलदार की नाबालिग से छेड़छाड़ पुलिस ने किया गिरफतार।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह एम्बुलेंस जिले के मरीजों के लिए एक बड़ी सौगात है। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस में आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगे हैं, जो गंभीर स्थिति वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर एफडीए विभाग द्वारा मेडिकल स्टोरों का किया गया औचक निरीक्षण।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस एम्बुलेंस से गंभीर बीमार और दुर्घटना प्रभावित मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सुरक्षित और त्वरित रूप से उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *