मौसम विभाग का पूर्वानुमान 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 05 से 07 अक्टूबर, 2025 तक जनपद चमोली सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर एफडीए विभाग द्वारा मेडिकल स्टोरों का किया गया औचक निरीक्षण।

जिसे देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा उच्च हिमालयी क्षेत्रों ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ साथ सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जोखिम वाली जगहों पर मजदूरों से कराये जा रहें निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूर्व में दी गई ट्रेकिंग अनुमतियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 73वे राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए सभी लोग सतर्कता और सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि विशेषकर ऊँचाई वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर पल्टा सड़क पर मची चीख पुकार।

उन्होंने यह भी कहा कि भारी वर्षा की स्थिति में भूस्खलन, मार्ग अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना रहती है, अतः लोग जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *