रुद्रपुर/ ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती ने तीन युवकों पर कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और डराते-धमकाते हुए अपने साथ ले जाने लगे।
पीड़िता के अनुसार रास्ते में एक युवक और एक युवती किसी तरह आरोपियों से बच निकलने में सफल रहे जबकि वह और एक अन्य युवक उनके कब्जे में रह गए।
युवक को रास्ते में उतारा युवती को जंगल ले जाने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गदरपुर क्षेत्र पहुंचने के बाद साथ मौजूद युवक को रास्ते में उतार दिया गया और युवती को सुनसान क्षेत्र की ओर ले जाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी के अनुसार शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी।