बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान से उत्तराखंड में बड़ा जनाक्रोश उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून में किया पुतला दहन इस्तीफे माग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा छात्रों और युवा आंदोलनकारियों पर की गई कथित विवादित एवं अपमानजनक टिप्पणी को लेकर समूचे उत्तराखंड में राजनीतिक और सामाजिक पारा चढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉 शहीदों के परिजनों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान, गूंजे देशभक्ति के स्वर

इस बयान के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल महानगर देहरादून इकाई के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित द्रोण चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया।

 द्रोण चौक पर उग्र प्रदर्शन के साथ यूकेडी ने की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, तख्तियां और बैनर लेकर चौक पर एकत्रित हुए।

यह भी पढ़ें 👉 कारगिल शहीद दिवश के अवसर पर जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर ने किया पोधारोपण।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और महेंद्र भट्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य का युवा और छात्र वर्ग अपने भविष्य एवं अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है ऐसे में सत्ताधारी दल के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की टिप्पणी किया जाना अत्यंत निंदनीय है।

 यूकेडी नेताओं ने दिखाए कड़े तेवर

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूकेडी नेताओं और महानगर पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड का निर्माण युवाओं और छात्रों के बलिदान व संघर्ष के बल पर हुआ है। युवाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूकेडी प्रवक्ताओं एवं नेताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग

महेंद्र भट्ट को अपने इस अशोभनीय बयान के लिए पूरे राज्य

यह भी पढ़ें 👉 दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा।

के युवाओं और छात्र समुदाय से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पद से इस्तीफे की मांग

नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए महेंद्र भट्ट तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दें।

 आंदोलन की चेतावनी

यदि भाजपा नेतृत्व ने इस मामले का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई नहीं की और सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उत्तराखंड क्रांति दल इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य के कोने-कोने में ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *