रुड़की/ यूटीयू में हुए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेसियों ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को देने जा रहे थे परन्तु इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी हाल ही में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून में बीटेक सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के गंभीर मामले में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफा की मांग को लेकर वह एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी रुड़की को देने जा रहे थे परन्तु इससे पहले की वह ज्ञापन दे पाते पुलिस ने उन्हें गुलाब नगर स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट होने वालों में आशीष सैनी, प्रवीण नगर, मोहम्मद मुबाशिर एडवोकेट, नवीन जैन, सुशील कश्यप, सुधीर शांडिल्य ईशा त्यागी आदि शामिल रहे।