सनसनीखेज वारदात केन्द्रीय मंत्री के घर में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या।

 न्यूज़ 13 ब्यूरो/ लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक के सिर में गोली मारी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 पुराना आदेश निरस्त कर, वन विकास निगम ने 309 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा वापस।

 पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया का है। शुक्रवार की सुबह-सुबह तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के हुए ब्रेक फेल, 25 सवारियों की मची चीख पुकार।

ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली है उस वक्त घर में कई और लोग मौजूद थे।पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, क्वारब पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया भारी मलवा, आवागमन के लिए राजमार्ग हुआ बंद।

 वहीं मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी मिली तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह बाहर आएगा। मृतक के भाई विकास ने कहा कि विकास किशोर हमेशा हमारे भाई विनय को साथ ले जाते थे। पिस्टल साथ मे रखते थे। कल वह विनय को साथ नहीं ले गए और पिस्टल भी छोड़ गए। ये साजिश है इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *