देहरादून/ उत्तराखंड वन विकास निगम के एम डी ने रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले 309 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था नौकरी से निकाले गए सभी कर्मचारी संविदा कर्मी थे जिनको आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा पर रखा गया था। जब मामले ने तूल पकड़ा और मुख्यमंत्री की ओर से हस्तक्षेप हुआ तब कहीं जाकर 309 आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने का आदेश निरस्त किया गया।
इन्हें वन विकास निगम के एमडी (के राव) ने अपने रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले आदेश जारी करके नौकरी से निकाल दिया था। अब छुट्टी वाले दिन ही वन निगम ने अपना पिछला आदेश निरस्त करते हुए एक आदेश जारी कर इन सभी कर्मचारियों को नौकरी पर वापस रख लिया है।बड़ी बात है कि ऐसे कर्मचारियों को वापस रखा गया है जिन्हें पहले आदेश जारी कर नौकरी से हटा दिया गया था ये सभी कर्मचारी संविदा कर्मी है और वन निगम के अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत हैं।
वन निगम के द्वारा इन सभी 309 संविदा कर्मियों को वापस नौकरी पर रखा गया है पिछले कई दिनों से संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे इन संविदा कर्मियों को पिछले कई महीनों से सैलरी भी नहीं दी जा रही थी।