उत्तराखंड/ चमोली जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है भारतीय सेना के जवान चमोली के रहने वाले खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए हैं जो नंदा नगर के दूरस्थ गांव क्नोल के रहने वाले थे भारतीय सेवा के जवान खिलाफ सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे वे चमोली जिले के रहने वाले हैं।
जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे चमोली क्षेत्र में शोक की लहर है। शहादत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चमोली पुलिस ने खबर की पुष्टि करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।