पिथौरागढ़, दो शिक्षकों ने जमकर की नाबालिग छात्र की पिटाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, छात्र की पिटाई का वीडियो हो रहा है जमकर वायरल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ जिले के जाजरदेवल थाना अंतर्गत दो शिक्षकों द्वारा नाबालिग छात्र को लात-घूसों से बुरी तरह पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई की बात कर रही है। पुलिस के मुताबिक जाजरदेवल थाना क्षेत्र में कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों द्वारा एक 16 वर्षीय छात्र से गाली-गलौज कर मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां चालक की लापरवाही के चलते उफनाते नाले में फसी 108 एम्बुलेंस, पुलिस ने ऐसे बचाई 5 लोगों की जान।

साथ ही नाबालिग छात्र को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने बताया कि वड्डा के सुवाकोट गांव के रहने वाले छात्र के साथ कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ाने वाले अमित सामंत व शिवम बिष्ट द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। छात्र के पिता द्वारा जाजरदेवल थाने में मामले में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि शिक्षक जिस छात्र को पीट रहे हैं उस छात्र पर किसी दूसरे छात्र का सिर फोड़ने का आरोप लगाया गया है। शिक्षकों द्वारा छात्र की पिटाई के बाद लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, देवाल विकास खंड के आखिरी गांव वाण की 34 वर्षीय बीना ने कार को बनाया अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का जरिया।

शनिवार शाम छात्र के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन कर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए परिवार वालों को समझा बुझाकर शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी। छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *