रुद्रप्रयाग,राजीव गांधी जयंती विशेष: प्रतिशोध नहीं, सदाशयता के पक्षधर थे राजीव जी, भारत के नवनिर्माण का था उनका सपना।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि शम्भू प्रसाद रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ राजीव गांधी ऐसे जन नेता थे, जिन्होंने हमेशा नए विचारों एवं रचनात्मक आलोचनाओं का स्वागत किया। सांसद, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने जिस गुरु-गंभीरता के साथ अपेक्षित भूमिका का निर्वहन किया, वह अद्वितीय थी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोडा की गीता तिवारी की चित्रों की प्रदर्शनी लगेगी मुम्बई की प्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलरी में।

राजीव गांधी को उनके जन्मदिवस (20 अगस्त) को हम इस उम्मीद के साथ याद करते हैं कि उनके कार्य और विचार हमारा पथ प्रशस्त करेंगे। राजीव जी ने इक्कीसवीं सदी की उन्नत अपेक्षाओं के अनुरूप भारत को गढ़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राजीव जी का भारत को आधुनिक, खुशहाल और सशक्त राष्ट्र बनाने में विशेष योगदान रहा। भारत रत्न राजीव गांधी ऐसी विभूतियों में से एक हैं जिनका स्मरण हमें सदैव आलोकित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, बंदरों के आतंक से लोगो को निजात दिलाने में जुटा वनविभाग।

इसी जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस के तत्वाधान में शनिवार को नगर पंचायत ऊखीमठ के अंतर्गत ऊखीमठ के उदयपुर वार्ड में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर और विभांशु बर्तवाल प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के संयुक्त प्रयासों से पूर्व विधायक मनोज रावत मौजूदगी में कांग्रेसियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज रावत ने प्रकृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश बिना लाइसेंस फ़ूड वैन लगाने वालो के खिलाफ हो तत्काल कार्रवाई, तत्काल हटाया जाय अतिक्रमण।

इस मौके पर आनंद सिंह रावत, बसंती रावत, कुंवर सिंह रावत, रंजीत रावत, प्रकाश गुसाईं, शंकर स्वामी, ताजबर खत्री, शिव सिंह रावत, रंजीत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह पुष्पवान, संतोष नेगी,नवदीप नेगी घुंघरी, सचिन,अमन, मनोज, दीपेंद्र राणा, धर्मेंद्र सिंह पुष्पवान, सभासद प्रदीप धर्मवान, रविंद्र रावत बॉबी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *