लोहाघाट/ क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है वन विभाग लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में पिंजरा लगाकर जगह-जगह से बंदरों को पकड़ा जा रहा है लोहाघाट रेंज के रेंजर दीप जोशी ने बताया क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक को देखते हुए तथा लोगों की शिकायत पर वन विभाग द्वारा बाहर से बंदर पकड़ने की टीम बुलाई गई है।
अभी तक 100 से ज्यादा बंदरों को पकड़ा जा चुका है वन क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया बंदरों को पड़कर रानी बाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है और अभियान जारी है मालूम हो बंदरों के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के किसानों की फसलों को तबाह कर दिया गया है।
तथा कई स्कूली छात्र-छात्राओं व महिलाओं को काटकर बुरी तरह घायल किया जा चुका है। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा वन विभाग से कार्रवाई की मांग की गई थी जिस पर वन विभाग के द्वारा बंदर पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है