रानीखेत, सुबह-सुबह सिंगोली गांव में गुलदार ने हमला करके महिला को किया घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ आज सुबह ताड़ीखेत विकासखण्ड के सिंगोली गांव में गुलदार ने खेत पर काम कर रही महिला पर हमला करके महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट, लाखों की लागत से बना वन विभाग का भवन विभागीय अनदेखी के चलते बना अराजक तत्वों व नशेड़ियों का अड्डा।

सुबह-सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ताड़ीखेत विकास खंड के ग्राम सिंगोली में खेत में गुडाई कर रही कमला देवी उम्र 65वर्ष वर्ष पत्नी स्व मोहन सिंह को गुलदार ने हमला करके बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 सरकार की वायदाखिलाफी से गुस्साए गुरिल्ले, अब करेंगे व्यापक जन जागरण।

शोर मचाने पर गुलदार वहा से भाग खड़ा हुआ। घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *