चौखुटिया/ जौरासी मैं नव चेतना सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान मैं दिन मैं श्री रामलीला मंचन जारी है। रामलीला मंचन के सातवें दिन राम का अनुज लक्ष्मण के साथ सीता की खोज के लिए शबरी आश्रम में पहुंचना, सुग्रीव मैत्री,बाली बध,लंका दहन के सुंदर दृश्यों का मंचन पात्रों द्वारा किया गया। रामलीला का आकर्षण बाली- सुग्रीव का किरदार निभा रहे दो भाई राकेश जोशी व कमल जोशी रहे।
पात्रों की भूमिका राम – दिनेश नेगी , सीता – कंचन , लक्ष्मण – रोहित, रावण – कैलाश बेलवाल, हनुमान – चंदन मैहरा,ने सुन्दर अभिनय का प्रदर्शन किया। जबकि दो भाइयों की जोड़ी बाली- सुग्रीव ने भी खूब तालियां बटोरी।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश नेगी के साथ गणेश नायक, पूरन सिंह संगेला, डॉक्टर विनोद छिमवाल, प्रताप भाकुनी, नंदकिशोर, जिला पंचायत सदस्य बेतालघाट राकेश जोशी, कमल जोशी ,शिक्षक बीरेंद्र बिष्ट, ललित तडियाल ने रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। मंच संचालन चंदन घुघत्याल, कृपाल पटवाल ,लाल गिरी ने किया।