चम्पावत,अभिनव पहल- रविवार व अवकाश के दिनों में छात्रवृत्ति परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र शिक्षक उपाध्याय के नवाचारी प्रयोगों से बच्चों का तैयारी के प्रति बड़ा रुझान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा

चम्पावत,अभिनव पहल- रविवार व अवकाश के दिनों में छात्रवृत्ति परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र शिक्षक उपाध्याय के नवाचारी प्रयोगों से बच्चों का तैयारी के प्रति बड़ा रुझान।

लोहाघाट/ जीआईसी बापरू में शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय द्वारा एनएमएमएसएस, शिवानंद नौटियाल,श्रीदेव सुमन तथा एनटीएसई छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी हेतु रविवार तथा अवकाश के दिनों में निरंतर शिक्षण कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार समाई गहरी खाई में, एक की मौत एक हायर सेंटर के लिए रेफर।

विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा संबंधी मानसिक योग्यता(मैट) तथा विषयगत योग्यता(सैट) की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षक उपाध्याय ने बताया कि वह दिसंबर 22 से प्रतिदिन शाम को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से बच्चों की तैयारी करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली, जहांगीरपुरी में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 11 दमकल की गाड़ियां मौके पर।

छात्र विभिन्न नवाचारी साधनों- हॉटस्पॉट तथा सिमुलेशन जैसे ऑनलाइन टूल्स के माध्यम से स्वयं गतिविधियां करके कठिन संबोधों को आत्मसात कर रहे हैं। विगत वर्षों से छात्रों द्वारा निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश गौतम, पीटीए अध्यक्ष प्रतिभा देवी, एसएमसी अध्यक्ष आनन्द सिंह बोहरा ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *