उत्तराखंड में बारिश का कहर रुद्रप्रयाग में फटा बादल रोकी गई केदारनाथ यात्रा श्रीनगर गढ़वाल में लोगों के घरों में घूसा पानी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने पूरे राज्य में
जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खंड स्थित रुमसी गांव में शुक्रवार आधी रात को बादल फटने की घटना सामने आई है जिससे बिजयनगर सहित कई गांवों में घरों में पानी घुस गया और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉 सहकारी बैंक पर बड़ी कार्रवाई 2 शाखा प्रबंधक सस्पेंड 8 का रोका गया वेतन।

हालाकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन कृषि भूमि को भारी नुकसान हुआ है।

 रुमसी गांव में कहर बनकर फटा बादल

स्थानीय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात अचानक हुई भारी बारिश के बाद रुमसी और आसपास के गांवों में तेज बहाव के साथ पानी घरों में घुस गया। खेतों में कीचड़ भर गया और कई वाहन बह गए। क्षेत्र के ग्रामीणों में अब दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉 पंचायत चुनावों के लिए गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त पूर्व प्रधान की हुई मौत 4 लोग हुए गंभीर घायल।

राहत और बचाव कार्य के लिए आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची है।

रोकनी पड़ी केदारनाथ यात्रा

बारिश का प्रभाव चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है गौरीकुंड से आगे केदारनाथ मार्ग पर हो रही मूसलधार बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने एहतियातन यात्रा रोक दी है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

 यमुनोत्री धाम का मार्ग बंद फूलचट्टी-जानकीचट्टी में सड़क धंसी

यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन और भूधंसाव हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा कानूनगो को।

सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं जिनमें स्थानीय लोग और तीर्थयात्री शामिल हैं। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि बस और बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। छोटे वाहनों के लिए भी मार्ग बेहद जोखिम भरा है।

श्रीनगर स्थित एनआईटी क्षेत्र में घुसा पानी

श्रीनगर नगर निगम के वार्ड 29 भक्तियाना क्षेत्र जो एनआईटी के नजदीक स्थित है वहां शुक्रवार देर रात तेज बारिश के चलते दो घरों में पानी घुस गया। स्थानीय निवासीयो ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे जब वे उठे तो घरों में पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली चोक होने से यह स्थिति बनी।नगर निगम को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देहरादून चंपावत और नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के पास महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग नहीं चला कोई पता।

अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज दौर की बारिश की संभावना जताई गई है भूस्खलन सड़कों के अवरुद्ध होने और जलभराव की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की अपील

प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से नदियों के किनारे ना जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। राहत व बचाव टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *