न्यूज 13 ब्यूरो/ दिल्ली में 13 लोगों ने 14 साल के एक किशोर का यौन उत्पीड़न किया इसके बाद उसके शरीर में चाकू से 24 बार वार किया और उसकी निर्मम हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने एक जुलाई को किशोर का शव बरामद किया था। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को शक था कि लड़का दूसरे गिरोह के लिए मुखबिरी करता है। पुलिस को यह शंका है कि तीन आरोपी कांवड़ शिविर में छिपे है। तीन आरोपीयों को यहीं से गिरफ्तार किया गया।