पंचायत चुनावों के लिए गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त पूर्व प्रधान की हुई मौत 4 लोग हुए गंभीर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति पूर्व ग्राम प्रधान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंचायत के दूसरे चरण के 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए अपने गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन छिनका के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा कानूनगो को।

नंदानगर विकास खंड के पेरी गांव के लोग बदरीनाथ से आ रहे थे। सभी लोग बदरीनाथ में यात्रा सीजन में काम करने के लिए रहते हैं। पीपलकोटी से चमोली की ओर आते वक्त बिरही छिनका के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पुत्र केदार सिंह उम्र 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, विभाग अपनी परिसंपत्तियों का शीघ्र करें सीमांकन जिलाधिकारी।

जबकि चार अन्य लोग भरत सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह, हिम्मत सिंह पुत्र आलम सिंह, पुष्कर सिंह पुत्र केदार सिंह और त्रिलोक सिंह पुत्र पुष्कर सिंह घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम आरके पांडेय, सीएमएस डॉ अनुराग धनिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं उनके एक्स-रे व अन्य जाचे की जा रही हैं। जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *