भिकियासैंण विकास खंड के सीमांत गांव भासी कफलानी से ग्राम प्रधान के पद पर प्रीति सती ने की धमाकेदार जीत दर्ज ग्राम सभा डंगरखोला से प्रधान पद पर नवीन पुरोहित ने की लगातार दुसरी बार जीत दर्ज।
भिकियासैंण विकास खंड के सीमांत गांव भासी कफलानी से ग्राम प्रधान के पद पर प्रीति सती ने की धमाकेदार जीत दर्ज ग्राम सभा डंगरखोला से प्रधान पद पर नवीन पुरोहित ने की लगातार दुसरी बार जीत दर्ज।
अल्मोड़ा/ भिकियासैंण विकास खंड के सीमांत गांव भासी कफलानी से ग्राम प्रधान के पद पर प्रीति सती ने धमाकेदार जीत दर्ज की है प्रीति ने ग्राम सभा में डाले गए 185 बोटो में से 95 बोट हासिल करके जीत दर्ज की है।
पिछले ग्राम प्रधान के द्वार किए गए भ्रष्टाचार और ज़ीरो कार्यों के बाद ग्राम सभा के ही बुजुर्ग द्वारा आरटीआई से मांगी गई जानकारी की जांच भी अभी गतिमान है ऐसे में अब प्रीति के लिए ग्राम सभा के विकास के साथ ही अपनी साफ स्वच्छ छवि बनाए रखने का भी चेलेंज है।
पड़ोसी गांव डंगरखोला में नवीन पुरोहित ने दुसरी बार की जीत दर्ज
ग्राम सभा डगरखोला में नवीन पुरोहित पर ग्रामीणों ने दुसरी बार अपना विश्वास जताया है।
जबकी यहां प्रवासीयो ने एक प्रवासी को पुरोहित के खिलाफ मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाकर मैदान में उतारा था लेकिन ग्रामीणों ने प्रवासी को ठुकरा दिया और पुरोहित को 07 मतों से विजय बनाकर लगातार दुसरी बार जीताकर ग्राम प्रधान चुन लिया।