चौखुटिया, जाने कहा कौन बना ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य, चौखुटिया में 75 ग्राम प्रधान व 32 क्षेत्र पंचायत को दिए प्रमाण, 20 प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित।
चौखुटिया, जाने कहा कौन बना ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य, चौखुटिया में 75 ग्राम प्रधान व 32 क्षेत्र पंचायत को दिए प्रमाण, 20 प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित।
चौखुटिया/ विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना गुरुवार देर सांय संपन्न हुई। 95 ग्राम पंचायतों में से 20 प्रधान निर्विरोध चुने गए थे। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्विरोध चुने जाने से 32 क्षेत्र पंचायत व 75 ग्राम प्रधानों सहित तीन जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना समाप्त हुई।
यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण विकास खंड के सीमांत गांव भासी कफलानी से ग्राम प्रधान के पद पर प्रीति सती ने की धमाकेदार जीत दर्ज ग्राम सभा डंगरखोला से प्रधान पद पर नवीन पुरोहित ने की लगातार दुसरी बार जीत दर्ज।
मतगणना निर्वाचन अधिकारी दीपचंद पांडे ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न हो गया है। सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जिला पंचायत के निर्वाचित प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय से जीत की विधिवत घोषणा के बाद प्रमाण पत्र जिले से ही दिया जाएगा। विकासखंड में सोनिया आर्या पान, बिपिन चंद्र बैरती, सुनीता आर्या गैराड, बालम सिंह चितैली, उषा देवी उलैणी, पवन जोशी महलचौरा, बिपिन चंद्र बमनगांव,चम्पा देवी नौगांव अखोडिया,भूपाल सिंह बौरा छाना, योगिता बौरा गडस्यारी, दीपा देवी दन्तोला, दीपेश हरबोला महतगांव, लक्ष्मी देवी ग्वाली, भावना देवी भटकोट, चंदन सिंह रीठाचौरा,सावित्री देवी बाखली, मीरा देवी सिरौली, गीता देवी बरलगांव,तारा शर्मा बगड़ी, उमेश चंद्र असेटी, मनोज कुमार अमस्यारी,
हंसी आर्या टेडागांव, गंगोत्री देवी कोट्यूडा ताल, जसवंत सिंह नौगांव बेडियाँ, ममता मेहरा पैली, राधा देवी धनाण,गोपाल राम ढौन, भावना देवी बसरखेत, भावना देवी खजुरानी, गोदावरी देवी चूलेरासीम, मेघा देवी खीड़ा, महिराज सिंह पुनियाबगड़, कमला देवी छिताड, हेमा तिवारी पीपलधार, कमला देवी जमणिया, नीलम रावत टटलगांव, विनोद कुमार रामपुर, आस्था नेगी सिमलखेत, आंचल आर्या भनोटिया, दीपक गिरी बिजरानी, दीपा देवी सुनगढ़ी,सुरेंद्र सिंह ताजपुर मल्ला,भवानी देवी ताजपुर तल्ला, हरिश्चंद्र रमनगांव, भावना टम्टा नागड, गोरी राम माडकूबाखल, रेखा देवी धूधलिया मनराल, किरण देवी हॉट, पूरन गिरी उडलीखान, कमला देवी सोनगांव, उमा देवी खडकतया, नीमा देवी आगरमनराल, मोहन सिह गजार, गीता देवी क्वैराली, गुमान राम बाईस ओखला, कमला देवी खत्याड़ी, तारा सिंह जैठा, राकेश सिंह जाला,गायत्री फडीका, नरेन्द्र सिंह गोपाल गांव, गोपाल राम बग्वालीखेत, तुलसी देवी सूरना रिखड़ी, उमेश चंद्र फूलोरिया आदि ग्राम फ़ुलोरिया, जीवन्ती रावत आदिग्राम कनौणिया, मीनाक्षी देवी कोट्यूडा मासी, शंकर जोशी छानी, पूनम डांग, रतन सिंह बोहरा गांव, दीपा देवी भैल्टगांव, प्रियंका चिनौनी, कपिल तिवारी पटलगांव ,पूजा बिष्ट भगोती,
प्रियंका जेठुआ, विपिन शर्मा लालुरी, राधा बल्लभ कनोली तल्ली,केसर सिंह सीरा, भावना देवी टिमटा, राजेंद्र सिंह ककड़खेत, मंजू देवी कबडोला, सूरज सिंह झुडंगा, कैलाश चंद्र खनुली, दया मासीवाल मासी, किरण देवी कनरै, पूजा नौगांव, हरीश सिंह कबडोली, शंकर बिष्ट ऊंचावाहन, जयंती देवी थापला, प्रियंका चौना,प्रेमा देवी कनौणी, नीमा देवी गोगता, हिमांशु देवतल्ला मोहणा, नीतू सीमा, चंपा देवी झला,संजय कुमार बसभीडा,उम्मेद सिंह न्यौनी निर्वाचित हुए।
जबकि क्षेत्र पंचायत के लिए चंपा आर्या बैरती, मदन राम उलैणी, गायत्री देवी नौगांव अखोडिया, गीता देवी बसभीडा, भगवत रावत अमस्यारी,चेतना नेगी बाखली,रेनू देवी भटकोट, सुप्रिया बसरखेत, कुंदन सिंह पैली, निकिता कोट्यूडा लाल, मीना देवी छिताड, नरेंद्र सिंह चूलेरासीम,कलावती देवी खीड़ा, कविता नेगी सिमलखेत, उमाशंकर रामपुर, भावना देवी जमणिया, हीरा सिंह बिष्ट सुनगढी, मोहन सिंह पीपलधार, पिंकी देवी नागड, कैलाश गिरी क्वैराली, रेखा देवी उडलीखान, तारा देवी जैठा, दीप्ति देवी हाट-झला,आशा देवी बोहरगांव, कृपाल सिंह जाला, जितेंद्र बंगारी कोट्यूडा मासी, हेमलता जेठुआ, घनश्याम नेगी लालुरी, मनोज गौड नौगांव मासी, पुष्पा देवी थापला, संतोष मासी, महेश लाल वर्मा कनौणी मासी, दीपांशु बिष्ट झूडंगा निर्वाचित हुए।