चमोली, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी सेना के जवानों की बस कई जवान घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह-सुबह आर्मी के जवानों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, धामी सरकार की पोल खोलती ख़बर 5 रेफ़रल अस्पतालों के बाद हल्द्वानी पहुंचे मासूम की हुई मौत, वक्त रहते 108 एम्बुलेंस भी नहीं हो पाई उपलब्ध।

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। वरना ये हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पहाड़ी की दूसरी ओर गहरी खाई थी। बताया जा रहा है कि ये जवान बस से जोशीमठ से रायवाला केंट जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान,अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया टैम्पो ट्रैवेलर्स एक की हुई एक गम्भीर घायल।

 जोशीमठ से चली सेना के जवानों की बस अभी सोनल के पास ही पहुंची थी कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं। बस पलटने की सूचना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ा हादसा दो वाहनों में हुई जबरदस्त भिड़ंत लगी आग दोनों वाहनों के चालकों की जलकर हुई दर्दनाक मौत।

पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन जवानों को चोट लगी है उनको 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है। वहां पर फिलहाल सभी चोटिल जवानों का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *