भतरौजखान,अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया टैम्पो ट्रैवेलर्स एक की हुई एक गम्भीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ भतरोजखान क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर (UK19TA-2494) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ा हादसा दो वाहनों में हुई जबरदस्त भिड़ंत लगी आग दोनों वाहनों के चालकों की जलकर हुई दर्दनाक मौत।

हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से घायल सुरेश कुमार पुत्र बहादुर राम निवासी दिल्ली को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं मोहित कुमार पुत्र चंदन राम निवासी तिमली, अल्मोड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के बाद विकास खंड मुख्यालयों पर लौटी पोलिंग पार्टियां, विकास खंड मुख्यालयों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रुम में रखी गई मतपेटियां।

एसडीआरएफ टीम ने मृतक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और उसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया। साथ ही घटनास्थल पर पूरी सर्चिग की गई ताकि किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को पूरी तरह खंगाला जा सके।यह हादसा क्षेत्र में सड़कों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *