बागेश्वर/ जिला अस्पताल में लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। ग्वालदम निवासी सैनिक दिनेश जोशी के डेढ़ वर्षीय बेटे को वक्त रहते इलाज नहीं पाया। हालत बिगड़ने पर पांच अस्पतालों से गुजरते हुए हल्द्वानी ले पहुंचाया गया।
जहां बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बागेश्वर जिला अस्पताल ने न इलाज किया और न ही वक्त रहते 108 एम्बुलेंस ही उपलब्ध करवाई। दिनेश जोशी ने अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 108 एंबुलेंस संचालकों को उनके डेढ़ साल के बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर तपन शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है उनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 108 सेवा उनके अंडर में नहीं आती है 108 सेवा राज्य स्तर पर ही ठेकेदार द्वारा संचालित की जाती है। उन्होंने कहा 108 एम्बुलेंस मरीजों को वक्त से नहीं मिलने के कई मामले उनके संज्ञान में है