रूद्रप्रयाग/ रुद्रप्रयाग जिले के विकास खांड जखोली क्षेत्र में बीते दिन एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित हुए दुष्कर्म के अभियोग को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने मामले की विवेचना के आदेश कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये। विवेचक द्वारा विवेचना कर पूर्व विवेचक द्वारा की गयी कार्यवाही का पुनरावलोकन करते हुए तथ्यों के आधार पर जांच शुरू की गयी।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में इस अभियोग के सफल निस्तारण हेतु कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित जगहों पर दबिश देकर दिनांक 03 सितम्बर 2023 की सांयकाल एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।