पिथौरागढ़, खाई में गिरी स्कूटी सवार युवतियां एक की बचाई जान एक सरयू नदी में बही।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर के लिए जा रही दो युवतियां शाम के वक्त सात बजे सरयू/पनार पुल पार करने के बाद मोड़ पर स्कूटी डिस्बेलन्स होने छिटककर खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी में किरन उम्र-26 वर्ष पुत्री स्व कैलाश राम और संगीता उम्र 23 वर्ष पुत्री उमेद राम सवार थे। हादसे में किरन सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी और उसकी साथी संगीता झाड़ियों में फंस गयी।

यह भी पढ़ें 👉 26 साल बाद पिथौरागढ़ में मिली नैनीताल से लापता हुई तारा देवी।

सूचना के बाद संगीता को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बचा लिया गया। पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट व अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या टीम और एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। पानी का बहाव तेज होने व अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 यहां मां-बेटे की डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत।

देर रात्रि तक चले सर्च अभियान में युवती का पता नही चल पाया। आज सुबह से अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या व पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ की एसडीआरएफ की टीमों ने पुनः सर्च अभियान चलाया जा रहा है अभी तक युवती का पता नही चल पाया है। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ है रेस्क्यू अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *