रूद्रप्रयाग, गुलदार ने हमला कर महिला को किया गंभीर रूप से घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ जिले के विकासखंड अगस्तमुनि के अन्तर्गत
बसुकेदार के निकटवर्ती गांव नैणी पौण्डार में रविवार देर सांय
बाघ ने गांव से 200 मीटर की दूरी पर 40 वर्षीय फुलदेई बिष्ट
पर जानलेवा हमला करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना
हुआ है। बाघ के जानलेवा हमले से फुलदेई देवी बुरी तरह
घायल हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, खाई में गिरी स्कूटी सवार युवतियां एक की बचाई जान एक सरयू नदी में बही।

परिजनों व ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में
फुलदेई देवी को स्वास्थ्य केन्द्र बसुकेदार ले जाया गया लेकिन बाघ के हमले के घाव गहरे होने के कारण उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि पहुंचाया गया जहा चिकित्सकों ने फुलदेई बिष्ट को खतरे से बाहर बताया है तथा हर तीसरे दिन स्वास्थ्य चैकअप कराने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉 26 साल बाद पिथौरागढ़ में मिली नैनीताल से लापता हुई तारा देवी।

ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि बाघ द्वारा फुलदेई बिष्ट पर पहला हमला गले व मुहं पर किया जिसके बाद घायल फुलदेई बिष्ट ने दरांती से बाघ पर वार किया सकते बाघ ने एक के बाद एक लगातार तीन चार बार वार किया। किसी तरह घायल फुलदेई बिष्ट ने बाघ से लड़कर अपनी जान बचाके घर पहुंची और आनन-फानन में घटना की सूचना अपने पति को फोन पर दी

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी, अधिशासी अभियंता सहित 16 अधिकारी कर्मचारी मिले गायब।

तब परिजनों व ग्रामीणों द्वारा फुलदेई बिष्ट को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। राजेश बिष्ट का कहना है कि पूर्व में भी बाघ ने दो बछड़ों व महिला पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि बाघ के जानलेवा हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद होने के लिए विवश हैं उन्होंने बाघ के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *