यहां मां-बेटे की डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रामनगर:-

रामनगर/ सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक फैजान (25) पुत्र जलिस निवासी भावपुरा, रामपुर, उत्तर प्रदेश अपनी मां जैनब (45) के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। घटना पीरुमदारा चौराहे पर उस वक्त हुई, जब बाइक को 18 टायरा डंपर (एचआर 58डी 6730) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी, अधिशासी अभियंता सहित 16 अधिकारी कर्मचारी मिले गायब।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर पीरुमदारा पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *