पिथौरागढ़, यहां हुई मुसलाधार बारिश ने जमकर मचाई तबाही पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ बीती रात हुई भारी बारिश से धारचूला- मुनस्यारी में व्यवस्थायें एक बार फिर पटरी से उतर गई हैं। निंगालपानी में पहाड़ी दरक जाने से पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुनस्यारी के साईपोलू में भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया है। नदी-नालों ने रौद्र रूप अख्तियार किया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 घुश्मेश्वर महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरेला कार्यक्रम ।

धारचूला नगर से छह किलोमीटर पहले निंगालपानी के पास बीती रात दस बजे विशाल पहाड़ी भारी बारिश के चलते दरक गई। पहाड़ी का मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से धारचूला से जौलजीबी, गोरीछाल, डीडीहाट, पिथौरागढ़ के लिए आवागमन करने वाले वाहन फंस गये। मार्ग बंद होने की सूचना पर पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा,  बस से 380 टिन अवैध लीसा बरामद 01 तस्कर गिरफ्तार।

बुधवार की सुबह मार्ग नहीं खुलने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जरूरी यात्रा पर निकले लोगों ने पैदल चलकर मलबा पार कर दूसरी ओर से वाहन पकड़े। नगर के खड़ी गली में सीवर लाइन चोक हो जाने से गंदा पानी पूरे बाजार में फैल गया जिससे बुधवार को लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।बुंगबुंग सिमखोला के ठुलीगाड़ में बना 40 मीटर लंबा पैदल पुल झुक गया है। पुल कभी भी धराशायी हो सकता है। पुल टूटने से ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 काठगोदाम में देवखड़ी नाला आया भारी उफान पर।

मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से गधेरों ने रौद्र रूप अख्तियार किया हुआ है। साईपोलू गांव में भारी बारिश के चलते बहादुर सिंह का दो कमरों का मकान जमींदोज हो गया है। परिवार जनों के समय रहते मकान छोड़ देने से बड़ा हादसा टल गया। परिवार के सदस्यों ने गांव में ही दूसरे व्यक्ति के मकान में शरण ली हुई है।मदकोट – दूनामानी मोटर मार्ग में गोरीपुल से 200 मीटर आगे बहने वाले नाले ने रौद्र रूप ले लिया है। नाले में और पानी बढ़ने पर भारी नुकसान संभव है। मोतीघाट- गोल्फा मोटर मार्ग पर जगह- जगह भूस्खलन से सड़क बाधित हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, श्रीनगर कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने पहुची युवती के साथ श्रीनगर कोतवाली में तैनात दरोगा ने किया दुष्कर्म।

भूस्खलन से सड़क के नीचे बसी बस्तियों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। इधर जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों में ही बीती रात्रि हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बुधवार को जिले भर में बादल छाये रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *