पिथौरागढ़/ राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां गंगोलीहाट से बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीप संख्या यूके 04 टीए, 1505 देर रात बारात से लौटते वक्त त्रिपुरा देवी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी उम्र 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम उम्र 56 वर्ष पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए।
घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किर दिया गया है।
वाहन चालक का नाम प्रबीन बाफिला पुत्र हरक सिह बताया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एएस आई बाला कुमार संजय कुमार नीरज बिष्ट, नीरज चंद मौजूद रहे।