पिथौरागढ़ सड़क हादसे का अपडेट मृतकों में 2 सगी बहनों सहित 8 मृतकों की सूची जारी गंभीर रूप से घायल 5 हायर सेंटर के लिए रेफर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप सूनी पुल पर मंगलवार को एक मैक्स जीप 100 फिट नीचे नदी में गिर गई जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए मंगलवार देर शाम को लगभग 4:00 बजे मैक्स जीप संख्या यूके 05टीए-0193 मुवानी पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में सूनी पुल के समीप अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग सौ फिट नीचे नदी में गिरी गई हादसे में मैक्स जीप के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉 देवप्रयाग में हुआ जबरदस्त भूस्खलन मची चीख-पुकार दो लोग घायल।

घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी और तहसीलदार देवलथल के साथ ही थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।इस ह्रदय विदारक हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 स्कूली बच्चों के साथ ही दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस विभाग ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही गांव बोकटा के रहने वाले थे। इस दुखद हादसे की खबर से बोकटा गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार शाम को पिथौरागढ़ जिले के थल मुवानी मोटर मार्ग पर उस वक्त भीषण सड़क हादसा घटित हो गया था जब मुवानी से बोकटा जा रही एक मैक्स वाहन संख्या UK-05TA-0193 मुवानी के पास सूनी पुल से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे नदी में समा गई। बताया जा है कि हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 13 लोग सवार थे जिनमें से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया था जबकि इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल वापस लौटते वक्त मुख्य न्यायाधीश की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त।

घायलों में बोकटा के ही रहने वाले योगेश कुमार उम्र 21 वर्ष श्याम सिंह उम्र 50 वर्ष कल्याण सिंह उम्र 55 वर्ष सुमित सिंह उम्र 22 वर्ष और पूजा शामिल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है

हादसे में मृतकों की सूची

सिमरन पुत्री कुंदन सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

तनुजा पुत्री चंद्र सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

विनीता पुत्री चंद्र सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष वाहन चालक निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी-बोकटा, पिथौरागढ़

होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी-बोकटा, पिथौरागढ़

शांति देवी पुत्री केशर राम उम्र 50 वर्ष निवासी-बोकटा, पिथौरागढ़

दिकभा पत्नी पंकज सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी- बोकटा पिथौरागढ़
मृतकों में दो सगी बहनें भी है शामिल

बताया जा रहा है कि तनुजा और विनीता सगी बहनें हैं और जीआईसी मुवानी में कक्षा 9वीं के छात्रा थी। जबकि 8 वर्षीय सिमरन भी स्कूली छात्रा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *