पिथौरागढ़/ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत को घाट उतारना चाहती थी लेकिन गनीमत से पति बच निकला पूरे मामले में पुलिस ने पत्नी के साथ उसके प्रेमी सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई की उसके चचेरे भाई निवासी ग्राम सेलीभीड़ा थाना पिथौरागढ़ व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा 21 नवंबर की रात में उसके घर में घुसकर उसका गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 307/452 सहित मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो वादी की पत्नी का वादी के चचेरे भाई के साथ विवाह से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते महिला और उसका देवर वादी को मारकर अपने रास्ते से हटाना चाहते थे बताया जा रहा है कि महिला का पति लखनऊ में काम करता था जहां से उसे मरवाने के लिए पत्नी ने लखनऊ से घर बुलाया।
महिला के देवर व वादी के चचेरे निवासी ग्राम सेलीभीड़ा चमाली पिथौरागढ़ के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर वादी को 21 नवंबर के रात तीनों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारने की योजना बनाई गई जहां आरोपियों द्वारा उसकी गला घोट कर मारने की कोशिश की लेकिन वह समय रहते वहां से भाग निकला जिसके चलते उसकी जान बच गई पूरे मामले में पुलिस के पूछताछ में पत्नी और देवर प्रेमी ने सारे राज उगल दिए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।