पौड़ी/ राज्य सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा करके अवैध तरीके से बनाई गई मजारों को ध्वस्त करने के आदेश के क्रम में आज जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से सतपुली देवप्रयाग मार्ग पर स्थित घोड़ाकोड़ी में अवैध मज़ार को ध्वस्त कर दिया गया।
मान्यता है कि सतपुली देवप्रयाग मार्ग स्थित घोड़ाकोड़ी जगह पर पूर्व में किसी सनातनी बाबा द्वारा जो ग्रामीणों की हरसंभव मदद करता था ग्रामीणों के लिए किसी आयोजन में प्रयुक्त होने वाले बर्तन आदि रख दिये जाते थे।
लेकिन कालांतर में इसे पीर बाबा की मजार का नाम देकर इसका स्वरूप व रंग आदि इस्लामी मान्यताओं के अनुसार कर दिया गया साथ ही यह मजार सरकारी भूमि जो कि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहीत होनी थी उस पर बनाई गई थी।