अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को भराडीसैण में आयोजित होगा कार्यक्रम।जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने 21जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराडीसैण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर शनिवार को विधान सभा परिसर में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

उन्होने पीडब्ल्यूडी गैरसैंण को दिवालीखाल से विधानसभा तक सड़क को सुचारू रखने और फ्लैग लगाने को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने, उद्यान विभाग को वृक्षारोपण को लेकर कार्यवाही करने, आरटीओ को पार्किंग की व्यवस्था करने,जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था व विद्युत् विभाग को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, नगर पंचायत गैरसैंण को मोबाइल टॉयलेट लगाने और पुलिस को सेफ हाउस और सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पंचायत चुनाव के बोटर लिस्ट में बहुत बड़ी गड़बड़ी इस गांव में रहते हैं केवल 2 परिवार बोटर लिस्ट में हैं 122 लोगों के नाम हाईकोर्ट ने सख्त जांच के दिए राज्य सरकार को निर्देश।

उन्होंने बताया कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराडीसैंण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे विभिन्न राष्ट्रों के राजदूत भी प्रतिभाग करेंगे।बताया कि पतंजलि के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग एक हजार प्रतिभागी शामिल होंगे।
इस दौरान आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के सयुक्त निदेशक के एस नपच्याल, कार्यक्रम समन्वयक केके पाण्डे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *