नैनीताल, कैची धाम में सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी कुमायूँ एवम एसएसपी नैनीताल ने लिया जायजा पैदल पथ की बैरिकेटिंग और स्टैन्थ की सुरक्षा जांच के उपरांत हुई डी ब्रीफ़िंग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ कैची धाम में सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी कुमायूँ एवम एसएसपी नैनीताल ने लिया जायजा पैदल पथ की बैरिकेटिंग और स्टैन्थ की सुरक्षा जांच के उपरांत हुई डी ब्रीफ़िंग।

यह भी पढ़ें 👉 बिनसर वनाग्नि में झुलसे चारों व्यक्तियों को किया जा रहा है दिल्ली एम्स के लिए एयर लिफ्ट ।

विश्व प्रसिद्ध कैची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा हेतु डॉ योगेंद्र सिंह रावत डीआईजी कुमाऊं रेंज एवं प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा कैंची धाम जाकर पैदल पथ की बैरिकेटिंग और स्टैन्थ की सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉 गोपेश्वर में वायरल हो रहे अश्लील वीडियो को लेकर पुलिस ने किया एक युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

एसएसपी महोदय ने बताया कि, “तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” है। जिससे सभी आगंतुक सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 जोशीमठ में भू- धंसाव के बाद सड़कों पर गड्ढे।

निरीक्षण के बाद, एक डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस सत्र में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द आवश्यक सुधार करें और सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉 सरकार के दावो पर लगा प्रश्नचिन्ह, राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में पांच यात्रियों की मौत, कुल आंकड़ा 114।

  • मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *