सरकार के दावो पर लगा प्रश्नचिन्ह, राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में पांच यात्रियों की मौत, कुल आंकड़ा 114।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी पांच यात्रियों की जान चली गई।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए पांच और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में तीन, बदरीनाथ एक और यमुनोत्री धाम में भी एक-एक यात्रियों की जान गई है।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जलकर हुए राख।

वहीं, अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 114 पहुंच गई है।केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 57 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 26, गंगोत्री में आठ और यमुनोत्री धाम में 23 यात्रियों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *