बिनसर वनाग्नि में झुलसे चारों व्यक्तियों को किया जा रहा है दिल्ली एम्स के लिए एयर लिफ्ट ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी कि बिनसर वनाग्नि में झुलसे हुए चारों व्यक्तियों को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है। इन्होंने बताया कि पीड़ितों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी से एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची घाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान, देखें 14 और 15 जून का ट्रैफिक डायवर्जन।।
बिनसर वनाग्नी को बुझाने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भीमताल से पानी उठाकर बिनसर के जंगलों की आग को बुझाने में लगा हुआ है।साथ ही एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ एवं वन विभाग के जवान भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 गोपेश्वर में वायरल हो रहे अश्लील वीडियो को लेकर पुलिस ने किया एक युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

मौके पर जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा , प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह एवं सिविल सोयम के ध्रुव सिंह मर्तोलिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद हैं एवं स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *