चमोली में राज्यसभा सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का हुआ जबरदस्त विरोध कांग्रेस व उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रविवार को गोपेश्वर में कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जबरदस्त विरोध किया। महेंद्र भट्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के शुभारम्भ के लिए जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे थे। इसी बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा सहित अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, फायर सीज़न से पहले ही धधकने लगे जंगल भारी मात्रा में वन संपदा को हो रहा है नुकसान, पर्यावरण प्रेमियों की भी बढ़ी चिंता।

सांसद खेल महाकुंभ कार्यक्रम के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम जाते वक्त गोपेश्वर डिग्री कॉलेज गेट पर कांग्रेस व उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया। विरोध के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। हालात नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है और भ्रष्टाचार चरम पर है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में बजरंग आटो वाहन खरीददारों से कर रहा है अवैध वसूली अब आरटीओ ने बजरंग आटो पर कशा शिकंजा।

उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक न होने पर नाराजगी जताई। कुछ वक्त के लिए तनाव की स्थिति बनी हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर हालात संभाले। इधर कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उनकी प्रतिभा निखारती हैं।

यह भी पढ़ें 👉 21 जनवरी से मौसम लेगा करवट 23–24 को होगी झमाझम बारिश पर्वतीय क्षेत्रों में होगी बर्फबारी।

 इससे एक दिन पहले उत्तरकाशी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का काफिला काले झंडे दिखाकर रोका था। गंगोरी क्षेत्र में “जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से लौटते वक्त गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध के कारण कुछ देर अफरा-तफरी रही हालांकि प्रशासन व पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करके काफिले को सुरक्षित रवाना कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *