

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा
चमोली/ राज्य सरकार की ओर से आम लोगों को सुगम स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए शुरु की गई अटल आयुष्मान योजना जनपद में लोगों के लिए मजबूत सहारा बनाने लगी है। योजना के तहत जनपद चमोली में वर्ष 2018 से वर्तमान तक 1 लाख 4 हजार 510 लोगों को योजना लाभ दिया जा चुका है। जिसमें उपचार के लिए कुल 1 अरब 90 करोड़, 27 लाख 54 हजार 335 की धनराशि खर्च की जा चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार की यह योजना लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें 👉 गौचर, विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत जनपद में 2 लाख 34 हजार 234 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जिसमें से वर्ष 2018 से अभी तक 1 लाख 04 हजार 510 लोगों को योजना से उपचार का लाभ दिया गया है। बताया कि राज्य में योजना का शुभारंभ वर्ष 2018-19 में किया किया था। जिसके बाद पहले वर्ष यहां 865 लोगों को योजना से लाभांवित किया गया। जबकि दूसरे वर्ष 2019-20 में 12,063, वर्ष 2020-21 में 7,773, वर्ष 2021-22 में 8,896, वर्ष 2022-23 में 20,684, वर्ष 2023-24 में 25,570, वर्ष 2024-25 में 17,647 तथा चालू वित्तीय वर्ष में वर्तमान तक 11,012 लोगों को योजना के माध्यम से उपचार का लाभ उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 गौचर, स्किल इंडिया के तहत छात्राओं ने दिखाया कौशल
उन्होंने बताया कि जनपद चमोली में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर सहित उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण, थराली, जोशीमठ, पोखरी और नंदानगर में योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है।