पेट्रोलिंग के दौरान उतराखंड का लाल हुआ वीरगति को प्राप्त।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके बलिदान की सूचना से उसके गांव के साथ ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को बलिदानी राइफलमैन शैलेंद्र का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। जहां पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में हुआ मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।

 भारत- चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान सेना के जवान का ग्लेशियर में पैर फिसलने से वीरगति को प्राप्त हो गए। बलिदानी 28 वर्षीय शैलेंद्र विकास खंड चिन्यालीसौड़ के कुमराड़ा गांव के निवासी हैं। शैलेंद्र गढ़वाल राइफल के गढ़वाल स्काउट में जोशीमठ में तैनात थे।सोमवार को शैलेंद्र के परिवार को आर्मी के अधिकारी ने बताया कि शैलेंद्र की गोल्डंग पोस्ट नीती के पास बॉर्डर पर पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए है। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र पेट्रोलिंग के लिए साथियों के साथ जा रहे थे इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ग्लेशियर की पहाड़ी से गिर गये जब तक उनको निकाला गया तब शैलेंद्र का बलिदान हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉 यहां बाघिन के शावक को खॉ गया बाघ नजारा देख वनकर्मियों के उड़े होश।

 शैलेंद्र के मामा ओम प्रकाश ने बताया कि 2 महीने पहले ही बलिदानी शैलेंद्र के पिता कृपाल सिंह कथैत की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शैलेंद्र 22 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। वह यह कह कर गया था कि नया मकान बनाना है। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो छोटी बहने हैं। दो माह पहले ही उसके पिता कृपाल सिंह कठैत के निधन पर वह घर आए थे। यहां पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके बलिदान से उसकी पत्नी अंजू और मां ध्यान देई का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, शादी समारोह में जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर समाई 200 मीटर गहरी खाई में।

शैलेंद्र की पांच और एक वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं।
शैलेंद्र के शहीद होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सहित ग्राम प्रधान कुमराडा विनोद पुरसोडा, पूर्व प्रमुख विजेंद्र रावत, पूनम रमोला, शीशपाल रमोला ने शोक व्यक्त किया है परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट कुमराड़ा में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *