पिथौरागढ़ में हुआ मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस बीच क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉 भू माफियाओं से साठ-गांठ के चलते उप निरीक्षक संजय बोरा को एसएसपी ने किया सस्पेंड।

लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी “दीदी-बैंणा” नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास और स्वच्छता कार्यक्रम में चटकेश्वर मंदिर पिथौरागढ़ में प्रतिभाग कर
किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *