

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल
नैनीताल/ पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में एसओजी एवं थाना/चौकी प्रभारी द्वारा लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग न्यूज, UKSSSC ने जिलेवार अभ्यर्थियों के नाम पिता के नाम के साथ ज़ारी की नकलचियों लिस्ट।
इसी क्रम में आज दिनाँक- 10/04/2023 को नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान टेढी पुलिया से 50 मीटर नयागांव की ओर कालाढूंगी से वाहन संख्या UK 19 CA 0074 बुलेरो पीकप को चैक किये जाने पर एक युवक के कब्जे से अवैध शराब कुल 48 पेटियों में भिन्न- भिन्न ब्राण्ड की बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के 15000 पुलिस कर्मियों को लगा जोर का झटका, अब नहीं मिलेगी यह सुविधा।
1- 10 पेटियों में 240 केन वीयर वटवाईजर,
2- 02 पेटी में 48 अध्धे BLENDERS PRIDE,
3- 01 पेटी में 48 पब्बे BLENDERS PRIDE,
4- 05 पेटियो में 60 बोतल बटवाईजर प्रीमियम वीयर, 5- 02 पेटियों में 100 पाईपर की 24 बोतल,
6- 05 पेटियों में रॉयल चैलेन्जर की 60 बोतल,
7- 05 पेटियों में रॉयल स्टैग सुपिरियर व्हीस्की की 60 शराब की बोतल,
यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, मादा गुलदार ने गांव के बीचोंबीच खाली पड़े घर में 3 शावकों को दिया जन्म, दहशत में ग्रामीण।
8- 05 पेटियों में रॉयल स्टैग सुपिरियर व्हीस्की के 240 पब्बे,
9- 05 पेटियों में रॉयल स्टैग के 240 पब्बे ,
10- 05पेटी रॉयल स्टैग सुपीरियर के 120 अध्धे, 11- 02 पेटियों में बोतका के 96 पब्बे,
12- 01 पेटी में ब्लैक डॉग की 12 (कुल 48 पेटियों में भरी अंग्रेजी अवैध शराब) बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां विदेशी नागरिक रह रहा था नदी किनारे टेंट लगाकर, वन विभाग के साथ पुलिस ने की कार्रवाई।
अवैध शराब की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर कालाढूंगी थाने में मु0अ0सं0- 67/23 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अवैध शराब की तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :– मुमत्याज पुत्र मुख्तयार निवासी शिवलालपुर चुंगी रामनगर, जनपद नैनीताल उम्र-28 वर्ष
बरामदगी विवरणः-
कुल 48 पेटियों जिसकी कीमत लगभग दो लाख में भिन्न ब्राण्ड की अवैध शराब
वाहन सीज- वाहन संख्या UK 19 CA 0074 बुलेरो पीकप मय
गिरफ्तारी टीम:-
1- ASI लखबिन्दर सिंह
2- का0 किशन नाथ
3- का0 राजकुमार कम्बोज
4- का0 रविन्द्र सिह
5- का0 मिथुन कुमार
6- का0 चालक रणजीत सिंह