

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून
देहरादून/ उत्तराखंड में विवादित रही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में नकल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव एसएस रावत ने आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के 15000 पुलिस कर्मियों को लगा जोर का झटका, अब नहीं मिलेगी यह सुविधा।
आयोग के सचिव एसएस रावत ने द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एसटीएफ की ओर से अपनी जांच के दौरान स्नातक स्तरीय भर्ती, वन दरोगा भर्ती, सचिवालय रक्षक भर्ती और 2016 में हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के कुल 184 आरोपी अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी।
यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, मादा गुलदार ने गांव के बीचोंबीच खाली पड़े घर में 3 शावकों को दिया जन्म, दहशत में ग्रामीण।
आयोग ने इन सभी की सूची वेबसाइट पर जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आयोग उन्हें परीक्षाओं से डिबार करेगा।









