नारसन/ नारसन चौकी में तैनात कांस्टेबल की कार डिवाइडर में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जवान को हल्की फुल्की चोट आई है इसके साथ ही कार की चपेट में आने से एक बाईक सवार भी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल सुरेश चौहान जो कि मंगलौर थाने में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी नारसन चौकी में चल रही है।
वह बुधवार शाम लगभग 7 बजे अपनी कार में सवार होकर चौकी जा रहा था चौकी से महज 100 मीटर पहले उनकी कार का का लेफ्ट साइड का आगे का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए इसके साथ ही कार सवार को भी हल्की फुल्की चोटें आई वहीं पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी कार से टकरा गया। बाइक सवार आदिल निवासी पुरकाजी जो रुड़की से पुरकाजी अपने घर जा रहा था को भी हल्की-फुल्की चोटें आई है।
मौके पर पहुंचे चेतक कर्मी सेंसर पाल और हितेश ने धसमाना दोनों घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां उनका उपचार किया गया।नवीन चौहान ने बताया कि कांस्टेबल सुरेश चौहान ड्यूटी आ रहे थे और उनकी कार का टायर फटने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई और एक बाइक सवार भी उसकी चपेट में आ गया दोनों को हल्की-फुल्की छोटे आई थी जिन्हें उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।