Skip to content
न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
अल्मोड़ा/ सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का अश्लील वीडियो वायरल होने से नाराज ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
पति-पत्नी और वो के बीच से वायरल हुआ अश्लील वीडियो आसपास के क्षेत्रों में वायरल हो गया। इससे शर्मिंदा हुए ग्रामीणों और महिलाओं ने एसएसपी से शिकायत की है।
उन्होंने वीडियो को वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु ने पुलिस अधिकारियों को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
Post navigation
imunify-bot-check