पौड़ी में सुबह-सुबह 42 वर्षीय व्यक्ति को गुलदार ने बनाया अपना निवाला ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ यहां नगर से सटे सत्यखाल क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू भाई के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक राजेन्द्र सिंह सुबह साढ़े सात बजे दूध देने पौड़ी ओर जा रहे थे। इसी बीच घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें अपने पंजों में समेट लिया। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे परन्तु तब तक राजेन्द्र की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर यात्रियों की मची चीख पुकार।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को मौके पर घेर लिया और विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही गुलदार दिखाई दे रहे हैं परन्तु सुरक्षा के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और 22 वर्षीय प्रसूता हुई शिकार परिवार में छाया मातम।

वहीं वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस ने मौके पर पहुचकर स्थिति पर नियंत्रण करने और आगे की जांच में जुट गए हैं। सत्यखाल में आज सुबह हुई यह दर्दनाक घटना जंगल से सटे गांवों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता और वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर गंभीर सवाल खड़ा करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *