नंदानगर में छुट्टी में घर आए भारतीय सेना के जवान की कार अनियंत्रित होकर समाई गहरी खाई में जवान की हुई मौके पर ही मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान की कार गहरी खाई में गिरने से जवान की दर्दनाक मौत मौत हो गई। हादसा नंदानगर विकासखंड के कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर चंचोली गधेरे के समीप हुआ। मृतक की पहचान कुरूड़ गांव निवासी संदीप गौड़ जो भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात थे के रूप में हुई है। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण रातभर उनकी तलाश करते रहे परन्तु अंधेरा और बारिश के कारण हादसे का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत में भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संदीप गौड़ देर रात लगभग दो बजे लुंतरा गांव की ओर से कार से अपने घर कुरूड़ लौट रहे थे। चंचोली गधेरे के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा समाई। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों के साथ उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश की परन्तु खराब मौसम और अंधेरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉 मिठास में मंहगाई की कडुवापन 15 दिनों में 17 रुपए किलो तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल।

गुरूवार को सड़क के नीचे कार की नंबर प्लेट दिखाई देने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद आसपास तलाश करने पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी। सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर जवान के शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर भेजा गया। संदीप गौड़ भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में सनसनीखेज डकैती असलहों के दम पर लाखों की नगदी व सोने की लुट 2 लग्जरी गाड़ियों से फरार हुए बदमाश।

वर्ष 2024 में उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। जवान की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर देर रात का समय बारिश और सड़क पर फिसलन हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

One thought on “नंदानगर में छुट्टी में घर आए भारतीय सेना के जवान की कार अनियंत्रित होकर समाई गहरी खाई में जवान की हुई मौके पर ही मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *