चम्पावत/ कानाकोट से लोहाघाट की ओर की ओर आ रही है कार Uko4 आर 6677 के कानाकोट के समीप एंबुलेंस को पास देने के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक विद्युत कर्मी कमल सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र रघुवर सिंह व बिहार निवासी राजमिस्त्री बबलू चौधरी उम्र 38 वर्ष पुत्र गंगा चौधरी की मौत हो गई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीण तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने गहरी खाई में उतरकर दोनों घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जहां से दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टरों के द्वारा दोनों घायलों का निरीक्षण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया दोनों घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई मे उतरकर दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। उन्होंने बताया एंबुलेंस को पास देने के चक्कर में हादसा हुआ । दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व शिक्षक नेता गोविंद सिंह बोरा सहित कई लोग अस्पताल में पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली और घटना पर दुख जताया। मृर्तक कमल सिंह उधम सिंह नगर जिले के लोहियाहेड पावर हाउस में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल सिंह के द्वारा भवन निर्माण का कार्य चलाया गया था जिसका सामान लेने के लिए वह मिस्त्री बबलू के साथ लोहाघाट की ओर को आ रहे थे।
इसी बीच यह दुखद हादसा हो गया। सूचना पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, पुलिस व राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली एसडीएम लोहाघाट के द्वारा मृतक के परिजनों को ढाढस बधाया गया तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। पुलिस के द्वारा दोनों शवो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन से सड़क के किनारे क्रश बैरियर लगाने की मांग की है।
One thought on “चम्पावत में भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।”